अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. 79 साल के ट्रंप राष्ट्रपति का पद संभालने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं. उनसे पहले डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद छोड़ने के समय 82 साल के थे. इसी बीच हाल ही में ट्रंप के हाथ में नीले निशान (ब्रूज) देखे गए थे. अब ट्रंप ने अपनी सेहत को लेकर बात की है और कहा है कि वो बिल्कुल फिट हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके हाथ पर दिखने वाले नीले निशान (ब्रूज) किसी गिरने या स्वास्थ्य समस्या की वजह से नहीं हैं, बल्कि वो रोजाना ली जाने वाली एस्पिरिन दवा की वजह से हैं. साथ ही यह भी दावा किया गया था कि ट्रंप सार्वजनिक बैठक के दौरान सो गए थे. अब ट्रंप ने इस बात को भी खारिज किया है.



