पूरी दुनिया जहां नए साल का जश्न मना रही थी. उसी समय स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट शहर क्रान्स-मोंटाना में विस्फोट हुआ. इसी के बाद पूरे नाइटकल्ब में आग फैल गई. जिस वक्त नाइटक्लब में आग लगी तब यहां नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ थी. इसी के बाद नाइटक्लब में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे.
शुक्रवार सुबह तक इस आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई, जबकि 115 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद देश में पांच दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. यह दर्दनाक हादसा नए साल की रात पर हुआ. जहां आधी रात के कुछ ही देर बाद अल्पाइन रिसॉर्ट क्रां-मोंटाना में स्थित बेसमेंट-लेवल के क्लब ले कॉन्स्टेलेशन में आग लगी. उस समय यह जगह सैकड़ों लोगों से भरी हुई थी, जिनमें ज्यादातर युवा नए साल का जश्न मना रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, कई लोग इस आग में झुलस गए हैं. घायलों का इलाज जारी है.



