अमेरिका ने पहले वेनेजुएला पर अटैक किया. इसी के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया. एक लंबे ऑपरेशन के बाद 30 मिनट के अंदर ही मादुरो को पकड़ लिया गया. इस ऑपरेशन की प्लानिंग लंबे समय से चल रही थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य को लेकर पोस्ट कर रहे थे, उसी समय वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य अभियान अपनी फाइनल स्टेज पर पहुंच चुका था.
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एब्सोल्यूट रिजॉल्व नामक इस अभियान की योजना और अभ्यास कई महीनों से किया जा रहा था. अभियान शुरू होते ही यह 30 मिनट से भी कम समय में पूरा हो गया और कुछ ही घंटों के अंदर निकोलस मादुरो का शासन समाप्त हो गया.



