अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए सैन्य हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध के सुर तेज होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप को आतांवादी मानसिकता वाला राष्ट्रपति बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई पूरी दुनिया की शांति के लिए गंभीर खतरा है।
भड़के सांसद पप्पू यादव
पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, “ट्रंप युद्धोन्मादी, अहंकारी और मानवता विरोधी है। वेनेजुएला पर हमला, उसके राष्ट्रपति मादुरो, उनकी पत्नी को अगवा कर विश्व शांति को तबाह कर दिया है। पूरी दुनिया को इस आतंकवादी मानसिकता के राष्ट्रपति का विरोध करना चाहिए। अमेरिका के लोकतंत्र और शांति समर्थक लोग इसके खिलाफ विद्रोह करें।”



