Sydney Test, Joe Root Century: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट में एक और सैंकड़ा जड़ दिया है. उन्होंने सिडनी में खेले जा मौजूदा एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट में शतक जड़ा है. जो रूट का शतक टेस्ट मैच की पहली पारी में 146 गेंदों में पूरा हुआ. ये उनके टेस्ट करियर का 41वां शतक रहा. एशेज सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट में जमाया जो रूट का शतक दूसरी कई वजहों से भी खास है. इस शतक को जमाने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.
जो रूट ने सिडनी में पहली बार क्या किया?
सिडनी टेस्ट के पहले दिन जो रूट 103 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद रहे थे. दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और शतक को अंजाम दिया. ये सिडनी में खेले टेस्ट में जमाया उनका पहला शतक रहा. वहीं ऑस्ट्रेलिया में उनके बल्ले से निकला दूसरा टेस्ट शतक. कमाल की बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया में अपने दोनों टेस्ट शतक जो रूट ने मौजूदा सीरीज में ही जड़े हैं. मतलब इस सीरीज से पहले उनके नाम ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट शतक दर्ज नहीं था.



