माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने 2026 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए निर्णायक साल बताया है. अपने ब्लॉग Looking Ahead to 2026 में उन्होंने कहा कि AI अब केवल प्रयोग या दिखावे की तकनीक नहीं रही. नडेला के मुताबिक अब असली सवाल यह है कि AI का समाज और इंसानों की सोच पर क्या असर पड़ेगा. उन्होंने AI को इंसान की जगह लेने वाली नहीं, बल्कि उसकी क्षमता बढ़ाने वाली तकनीक बताया.
2026 AI के लिए क्यों है अहम साल
सत्य नडेला के अनुसार, 2026 AI के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि AI अब खोज के शुरुआती दौर से निकलकर बड़े पैमाने पर अपनाए जाने के चरण में पहुंच गया है. इस दौरान टेक इंडस्ट्री चमक-दमक और वास्तविकता के बीच फर्क समझने लगी है. अब फोकस इस बात पर है कि तकनीक को दुनिया पर सकारात्मक असर डालने के लिए कैसे ढाला जाए.



