साल 2025 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए शानदार साबित हुआ. GST 2.0 की वजह से कारों की कीमतों में बेतहाशा कटौती देखने को मिली. इसके बाद सितंबर से बिक्री में जबरदस्त उछाल आया. कीमत में कटौती के बावजूद कई कंपनियां नई कारों पर डिस्काउंट देती रहीं. हालांकि, नई कार खरीदने हर किसी के लिए संभव नहीं है. बजट एक बड़ा मुद्दा है.
अगर आप कम बजट में एक अच्छी सेकेंड हैंड कार खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स और जरूरी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जहां आप पुरानी गाड़ियों को अच्छे ऑफर के साथ खरीद सकते हैं.



