प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने सतत संपदा प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत बड़ा छापेमारी अभियान शुरू किया है. कार्रवाई के तहत दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कंपनी के एक ऑफिस, एक बिजनेस स्टोर और दो रिहायशी ठिकानों पर छापेमारी की गई.
यह छापेमारी ED की हेडक्वार्टर यूनिट द्वारा की जा रही है, जिसमें चार जगहों को कवर किया गया है. ईडी का कहना है कि यह कार्रवाई कंपनी को विदेशी NGO और इन्फ्लुएंस ग्रुप्स से प्राप्त फंडिंग की सही जांच के लिए की जा रही है. एजेंसी का शक है कि विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) के रूप में मिली राशि का असली इस्तेमाल कंसल्टेंसी चार्ज के नाम पर किया गया, लेकिन वास्तविक उद्देश्य अलग हो सकता है. ईडी का कहना है कि अभी छापेमारी चल रही है. जांच पूरी होने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी.
-1767151507755.jpg)


