पति पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है. मगर अब इन रिश्तों की कदर काफी कम लोग ही करते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो शादी के बाद भी दूसरा पार्टनर ढूंढ लेते हैं. तभी तो कहते हैं कि सच्चा हमसफर मिलना नसीब की बात होता है. यूपी के बाराबंकी में रहने वाले कमल (काल्पनिक नाम) की किस्मत भी इन्हीं लोगों की तरह निकली, जिनके पार्टनर उन्हें धोखा दे देते हैं. कमल की पत्नी शिवानी (काल्पनिक नाम) का गैर मर्द से अफेयर शुरू हुआ. फिर एक दिन अचानक वो बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.
परेशान कमल ने फिर साले के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन जाकर तहरीर दी. मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां कमल अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ रह रहा था. पारिवारिक जीवन अच्छे से चल रहा था. मगर इस प्यार को किसी की मानो नजर ही लग गई. कमल की बीवी को इंस्टाग्राम चलाने का शौक था. वहीं एक विवेक (काल्पनिक नाम) से उसकी दोस्ती हुई. कुछ दिन बाद दोनों ने एक दूसरे से फोन नंबर एक्सचेंज किए.
-1767783763252.jpg)


