इस साल राज्यसभा को नया उपसभापति मिल सकता है. वजह ये है कि मौजूदा उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है. हरिवंश जेडीयू से दो बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं. ऐसे में अब जेडीयू ने तय किया है कि वो तीसरी बार हरिवंश को राज्यसभा नहीं भेजेगी. पार्टी हरिवंश की जगह किसी नए चेहरे को राज्यसभा भेजेगी. ऐसे में राज्यसभा के उपसभापति के लिए चुनाव होना तय है.
हरिवंश 2018 से राज्य सभा के उपसभापति है लेकिन तीसरी बार उसकी राज्य सभा में वापसी मुश्किल है क्योंकि जेडीयू इस बार जातिगत समीकरणों को देखते हुए किसी दूसरे नेता को राज्यसभा भेजना चाहती है.



