ईरान में विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल को सख्त चेतावनी दी है. खामनेई ने कहा कि हम अपनी सीमा कभी नहीं भूलते हैं, लेकिन अगर कोई हम पर हमला करने की कोशिश करेगा, तो उसे उसकी कीमत चुकानी होगी. खामेनेई का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जरूरत पड़ने पर एंट्री की कोशिश की बात कही है.
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आवाम को संबोधित करते हुए खामेनेई ने कहा- इजराइल और अमेरिका बड़ी साजिश में लगा है, लेकिन उसकी साजिश कामयाब नहीं हो पाएगी. यहां के लोग इस साजिश को भली-भांति समझते हैं. हम अमेरिका के आगे नहीं झुकने वाले हैं.



