बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर से सियासी पारा हाई होने वाला है. अप्रैल में बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली होने जा रही है. इन 5 सीटों में से अभी 2 सीट महागठबंधन के पास है तो 3 सीटों पर राज्य में सत्तारुढ़ एनडीए का कब्जा है. लेकिन अब चुनाव के बाद राज्यसभा चुनाव में एनडीए की नजर बिहार में क्लीन स्वीप पर टिकी है.
पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता पर अपनी पकड़ बरकरार रखी. बदले हालात और आंकड़ों के हिसाब से अप्रैल में इन 5 सीटों में से 4 सीटें एनडीए 4 के खाते में जा सकती है.


