पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तानी बेंजामिन नेतन्याहू को किडनैप करने की दुआ मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका इंसानियत में विश्वास करता है, तो उसे इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ‘किडनैप’ कर लेना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ले जाया गया था. उन्होंने कहा कि तुर्की भी नेतन्याहू को किडनैप कर सकता है.
एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने ख्वाजा आसिफ ने नेतन्याहू को ‘इंसानियत का सबसे बड़ा अपराधी’ बताया. उन्होंने दावा किया कि इतिहास में कोई भी अत्याचार गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए अत्याचारों से मेल नहीं खाता है. ख्वाजा ने कहा कि पिछले 4 से 5 हजार सालों में किसी भी समुदाय ने ऐसा नहीं किया है जो इज़राइल ने फिलिस्तीनियों के साथ किया है. उन्होंने कहा दुनिया ने इससे बड़ा अपराधी नहीं देखा है.



