सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण से क्रीमी लेयर को हटाने वाली मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया. याचिका में मांग की गई है कि क्रीमी लेयर को एससी-एसटी आरक्षण का लाभ नहीं मिले. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट निर्देश जारी करे. सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते में जवाब-तलब किया है.
इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति जताई थी और सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST रिजर्वेशन में ‘क्रीमी लेयर’ लागू करने की मांग पर सुनवाई करने का फैसला किया था.



