BJP-CPC Meeting पर बवाल: RSS मुख्यालय तक पहुंचा चीनी प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस का सवाल – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’

BJP-CPC Meeting पर बवाल: RSS मुख्यालय तक पहुंचा चीनी प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस का सवाल – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (CPC) का एक प्रतिनिधिनंडल दिल्ली के दौरे पर आया है. सोमवार को वो बीजेपी ऑफिस पहुंचा और आज यानी मंगलवार को उसने RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले से मुलाकात की. सीपीसी और बीजेपी नेताओं की मुलाकात पर कांग्रेस ने हमला बोला है. पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है.

सुप्रिया श्रीनेत ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह फोटो BJP दफ्तर की है. BJP के नेता और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के बीच मीटिंग हो रही हैऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान का साथ दियागलवान में हमारे जांबाज़ों की शहादत हुईचीन लद्दाख में अतिक्रमण किए बैठा हैअरुणाचल में गांव बसा रहा है और यहां गलबहैया चल रही हैकांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है. BJP ने क्यों देशद्रोह कियाBJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ है.

संघ मुख्यालय में आधे घंटे तक मुलाकात

एक ओर जहां सुप्रिया श्रीनेत ने हमला बोला तो दूसरी ओर संघ मुख्यालय में चीन के CPC नेताओं ने संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले से मुलाकात की. ये मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली. संघ सूत्रों का कहना है कि यह महज एक सौजन्य मुलाकात है, क्योंकि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने मिलने की आकांक्षा व्यक्त की थी.

सोमवार को बीजेपी नेताओं से हुई थी मुलाकात

सीपीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीजेपी के मुख्यालय का दौरा कियाइस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सन हयान ने कियाभारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान बीजेपी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में एक दल ने ‘बीजेपी और सीपीसी के बीच अंतर-दलीय संवाद को आगे बढ़ाने के तरीकों’ पर विस्तार से चर्चा की.

भारत में चीन के राजदूत शु फीहोंग भी सीपीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे. चौथाईवाले के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों के प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच संचार और आपसी तालमेल बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.