इस महीने प्रधानमंत्री कार्यालय के सेवा तीर्थ शिफ्ट होने से पहले साउथ ब्लॉक स्थित वर्तमान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में मोदी कैबिनेट की अंतिम बैठक अगले हफ्ते 21 जनवरी (बुधवार) को हो सकती है. सूत्रों के अनुसार यह एक सांकेतिक बैठक होगी जो एक तरह से पिछले करीब 80 सालों से साउथ ब्लॉक से काम कर रहे प्रधानमंत्री कार्यालय के नए पते पर शिफ्ट होने से पहले की जाएगी.
रायसीना हिल पर स्थित दूसरे मंत्रालय जैसे गृह, वित्त आदि पहले ही कर्तव्य भवन में अपने-अपने नए कार्यालयों में शिफ्ट हो चुके हैं. नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को जल्द ही संग्रहालयों में परिवर्तित किया जाएगा.



