5 Reasons Happy Patel Might Struggle : वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब शोर है. इस फिल्म के जरिए एमी अवॉर्ड विनर वीर दास ने डायरेक्शन में हाथ आजमाया है और आमिर खान ने पैसा लगाया है, लेकिन क्या ये फिल्म दिल्ली-मुंबई के मल्टीप्लेक्स से निकलकर छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन तक पहुंच पाएगी? या फिर ये सिर्फ ‘साउथ दिल्ली’ और ‘बांद्रा’ के लोगों तक सिमट कर रह जाएगी? क्योंकि देखो सीधी बात है. इंडियन ऑडियंस को ‘बिरयानी’ पसंद है, और वीर दास ‘सुशी’ परोस रहे हैं.
अब सुशी देखने में तो कूल लगती है, लेकिन जो स्वाद की आदत मसाले-दार जासूसी फिल्मों की है, उसे ये कितनी रास आएगी, ये बड़ा सवाल है. आइये जान लेते हैं वो 5 कारण बता रहे हैं, जिसकी वजह से ये फिल्म जनता की कचहरी में ‘रिजेक्ट’ हो सकती है.


