Musician AR Rahman Controversy Reaction: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान वैसे तो किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन फिलहाल वे अपने हालिया बयानों की वजह से चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर सांप्रदायिक बयान दिया है और इंडस्ट्री में काम को लेकर भेदभाव किए जाने की बात कही है. अब इसपर बहस छिड़ गई है और लोग उनके इस बयान को गलत ठहराते नजर आ रहे हैं.
फिल्म इंडस्ट्री से भी जावेद अख्तर, कंगना रनौत और शान समेत कई स्टार्स ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है. अब प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं और उन्होंने एआर रहमान के बयान का समर्थन किया है. लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें भी खूब ट्रोल किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है और लोग इसपर कैसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.




