यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान सोमवार को भारत का दौरा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर वो राष्ट्रपति बनने के बाद भारत का तीसरी बार दौरा कर रहे हैं. साथ ही पिछले 10 सालों में यह उनका देश का पांचवां दौरा है. यह दौरा सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और अप्रैल 2025 में UAE के उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दौरे के बाद हो रहा है. चलिए, इस बीच जानते हैं कि कौन हैं यूएई के राष्ट्रपति और किन चीजों के वो शौकीन हैं.
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान का पूरा नाम शेख मोहम्मद बिन जायद बिन सुल्तान बिन जायद बिन खलीफा बिन शेखबाउट बिन थियाब बिन इसा बिन नाहयान बिन फलाह बिन यास है. यहां पर बिन का मतलब बेटे से है. उनके नाम के साथ उनके वंश और परिवार का पता लगता है.



