भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. सोमवार 19 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नितिन नबीन के नामांकन में सभी राज्यों से एक-एक प्रस्ताव मंगाया गया है. राज्यों के अलावा नितिन नवीन के प्रस्तावक के रूप में बीजेपी संसदीय दल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह सरीखे पार्टी के प्रमुख नेता भी होंगे.
दोपहर बाद 2 से 4 बजे के बीच में नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे. हालांकि नाम का आधिकारिक ऐलान कल यानी कि 20 जनवरी को ही किया जाएगा.



