Indian Cinema Game Changer: कहते हैं फिल्में तीन चीजों की वजह से चलती हैं- एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट. लेकिन साल 2008 के बाद इस लिस्ट में एक चौथी चीज भी जुड़ गई, जो था फिल्म का गणित और यहीं से कहानी में असली मोड़ आया. आज ऐसे ही एक एक्टर की बात करेंगे, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहली बार ऐसा कुछ किया, जो पहले कभी नहीं हुआ था. इसलिए जब भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सफलता की बात होगी, तो इस एक्टर का नाम सबसे ऊपर आएगा. बेशक आज 100, 200 और 300 करोड़ कमाना बेहद मुश्किल काम नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं वो एक्टर कौन था. जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100, 200 और 300 करोड़ के क्लब की शुरुआत की? इस खिलाड़ी ने बल्ला उठाकर इतने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिसे पूरा बॉलीवुड सिर्फ गिनता रह गया.
भारतीय सिनेमा में हर रोज कई रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हैं. लेकिन शाहरुख खान और सलमान खान भी जो न कर सकें, वो इस एक्टर ने कर दिखाया. जी हां, यहां बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan की बात हो रही है. जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लिए कामयाबी के मायने ही बदल दिए. वो ही इंडियन सिनेमा के वो एक्टर हैं, जिन्होंने ‘क्लब्स’ का दरवाजा खोला. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसे मील के पत्थर गाड़े कि पूरी इंडस्ट्री उनके पीछे चलने को मजबूर हो गई. आज उनके ऐसे ही तीन बड़े रिकॉर्ड्स की बात करेंगे, जो उनसे पहले कोई भी नहीं कर सका.

2. 200 करोड़ का क्लब: अब बारी है उस फिल्म की, जिसने पहली बार घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब की शुरुआत की. साल 2009 में तीन दोस्तों की मस्ती भरी कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी. ‘3 इडियट्स’ ने न केवल दिल जीते, बल्कि 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी छुआ. साथ ही साबित कर दिया कि वो ही असली ‘बादशाह’ है. 55 करोड़ के बजट में बनी पिक्चर ने दुनियाभर से 350 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जबकि, नेट कलेक्शन 202 करोड़ रुपये रहा था.


