पंजाब कांग्रेस के अंदर एक बार फिर अंदरुनी कलह सामने आने लगी है. मामला पंजाब कांग्रेस में जट्ट सिख वर्सेज दलित नेतृत्व विवाद से जुड़ा हुआ है. मामला तब बढ़ा जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चन्नी को पार्टी में दलितों के प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए सुना जा सकता है.
साथ ही जालंधर से सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी खास जाति या समुदाय को लेकर कोई बात नहीं की और वह सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार के शिकार हुए हैं. चन्नी ने शनिवार को पार्टी की अनुसूचित जाति (एससी) शाखा की बैठक में अपने संबोधन के दौरान कहा था, “पंजाब में अगर आप यह स्वीकार करते हैं कि दलितों की आबादी 35 से 38 फीसदी है, जो कि असल में है, तो हमें उचित प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिल रहा है?”



