Dhurandhar: ‘धुरंधर’ ने सिर्फ सिनेमाघरों से 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. जबकि, फिल्म के ओटीटी राइट्स पहले ही बिक गए थे. जिसे नेटफ्लिक्स ने 130 करोड़ में खरीदे हैं, यानी एक पार्ट के करीब 65 करोड़ रुपये होते हैं. अब बारी है टेलीविजन की. जहां फिल्म सबसे आखिर में लाई जाती है. अगर हिट रही तो मेकर्स थोड़ा ज्यादा वक्त लेते हैं और फ्लॉप रही, तो शायद तय वक्त पर आ ही जाए. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या ‘धुरंधर’ के ब्रॉडकास्ट राइट्स अलग-अलग बेचे जाएंगे. अब इसका जवाब भी मिल गया है. मेकर्स ने एक बड़ी प्लानिंग ब्रॉडकास्ट राइट्स को लेकर की है, जो काफी फायदेमंद साबित होगी.
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, मेकर्स ‘धुरंधर’ के ब्रॉडकास्ट राइट्स एक सिंगल पैकेज के तौर पर बेचने का सोच रहे हैं. यानी की पार्ट 2 की रिलीज से पहले ही मेकर्स टेलीविजन और उससे जुड़े प्लेटफॉर्म से रेवेन्यू को मजबूत करना चाहते हैं.


