बंगाल चुनाव में कांग्रेस का रुख क्या हो, ये मामला बंगाल में तो अभी तक उलझा ही हुआ था, लेकिन अब मसले में केरल कांग्रेस भी कूद पड़ी है. मसले की गंभीरता देख कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 23 जनवरी को दिल्ली में केरल कांग्रेस की बैठक बुलाई है.
बंगाल में इंडिया ब्लॉक के केंद्रीय स्तर पर तीन दल हैं- टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट. अभी तक कांग्रेस ये तय नहीं कर पाई है कि उसे राज्य में अकेले जाना है या फिर लेफ्ट या टीएमसी से गठबंधन करना है.


