ईरान के अलावा मध्य पूर्व में लड़ाई का एक और मोर्चा खुलता नजर आ रहा है. दरअसल, सऊदी अरब ने पूरे मिडिल ईस्ट से संयुक्त अरब अमीरात को अलग-थलग करने का प्लान तैयार किया है. इसके लिए सऊदी मिडिल ईस्ट के मजबूत देशों को साथ रहा है. शुरुआत मिस्र और यमन के साथ समझौते से हुआ है. सऊदी मिस्र और यमन के साथ समझौता कर पूरे लाल सागर से यूएई के दखल को हटाना चाहता है.
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक सऊदी अरब के निशाने पर यूएई के उन ठिकाने पर है, जो लाल सागर को सीधे कंट्रोल करता है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने अमेरिका को भी टेंशन में डाल दिया है. क्योंकि दोनों ही देश अमेरिका का करीबी माना जाता है.


