नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत का मामला अब एक बार फिर गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है. इस हादसे में चश्मदीद मुनेंद्र और अब उसकी मां के बयान ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मुनेंद्र की मां ने खुलकर आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा उन्हें और उनके परिवार को लगातार डराया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. ताकि वो अपने बयान बदल दे.
मुनेंद्र की मां सुनीता ने बताया कि हादसे की रात मुनेंद्र वही शख्स था जिसने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर युवराज को बचाने की कोशिश की. कहा कि जो मुनेंद्र ने जो देखा वही मीडिया के सामने सच बताया है. युवराज चिल्ला रहा था और बार-बार यही कह रहा था कि मुझे बचा लो.


