उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के आरोपों में शामिल NGO पर MHA ने कड़ी कार्रवाई की है. UP में धर्म परिवर्तन में शामिल होने के आरोप में गाइडेंस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया गया. यह NGO संतकबीर नगर से चलता है. MHA ने अपने नोटिस में साफ किया है कि जब तक वैध दस्तावेज नहीं दिए जाएंगे तब तक लाइसेंस रद्द रहेगा.
जांच में NGO GEWS पर पिछले 5 सालों के वित्तीय दस्तावेजों में FCRA अधिनियम, 2010 के कई उल्लंघन पाए गए है. सूत्रों के मुताबिक यूपी के गाइडेंस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी पर धर्म परिवर्तन के आरोप 2021 में लगे थे. ED ने भी 2021 में इसके ऑफिस संतकबीर नगर में छापा मारा था जिसमें कई गड़बड़ियां मिली थी. ED ने छापेमारी के दौरान संस्था के अध्यक्ष और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की थी.


