भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक ड्रामेटाइज्ड शॉर्ट फिल्म शेयर की है. यह वीडियो 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई को दिखाता है. वीडियो में बताया गया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों और कैंपों पर सटीक हमले किए. साथ ही कुछ एयरफील्ड्स को भी निशाना बनाकर खतरे को खत्म किया गया. सेना का दावा है कि यह कार्रवाई बिना पूर्ण युद्ध की स्थिति बनाए की गई.
सेना की यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2026 से दो दिन पहले जारी की गई है. इसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच त्रि-सेवा समन्वय को प्रमुखता से दिखाया गया है. वीडियो में स्वदेशी सैन्य क्षमता और आधुनिक प्लेटफॉर्म्स का भी जिक्र है, इनमें S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और राफेल फाइटर जेट्स शामिल हैं. इस साल रिपब्लिक डे परेड में Victory Through Jointness नाम से एक झांकी भी दिखाई जाएगी, जिसमें संयुक्त सैन्य ताकत और ऑपरेशन की सफलता का संदेश दिया जाएगा.



