बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई. यह बैठक राजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कई बड़े सांगठनिक फैसले भी लिए जाने की उम्मीद है. अपनी उम्र और हेल्थ प्रॉब्लम को देखते हुए आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने पार्टी की कमान अपने बेटे को सौंप दी.



