दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है. हवा में नमी 74 फीसदी के करीब है. IMD के अनुसार आज दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान AQI में भी कमी दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग ने कल, 27 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में कल से भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है. आईएमडी के अनुसार कल दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. दोपहर के पहले तक हल्की बारिश की संभावना है. साथ ही बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.



