आज देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ये दिन हमारे देश के लिए कितना खास है, इस बात का अहसास हर एक शख्स को है, जो भारत का निवासी है. गणतंत्र दिवस ऐसा दिन है, जहां हम अपने देश की शक्ति को सम्मान देते हैं. हम जश्न मनाते हैं हमारी स्वतंत्रता का और भारत के उस महान संविधान का, जो हमारे देश की नींव है. ये दिन सभी के लिए खास है. बॉलीवुड के लिए भी ये मौका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं.
बीते दस सालों में गणतंत्र दिवस के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कुछ सफल रहीं और कुछ का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला. इस साल भी सनी पाजी की बॉर्डर 2 रिलीज हुई है, जो सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है. ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं, बीते 10 सालों यानी साल 2014 से 2025 तक में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों के रिपोर्ट कार्ड पर. आपको बता दें कि इस लिस्ट में साल 2021 और 2022 नहीं है, क्योंकि उन दो साल कोरोना के कारण कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई.



