UGC की नई गाइडलाइंस पर जारी विवाद के बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत रमेश रंजन मिश्रा की कविता शेयर की. कुमार विश्वास ने लिखा मैं अभागा सवर्ण हूं, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा.
कुमार विश्वास ने लिखा, चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा सवर्ण हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा. कुमार विश्वास ने इसके साथ ही हैशटेग UGC RollBack का भी इस्तेमाल किया. कुमार विश्वास ने इससे पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर भी बयान दिया था. उन्होंने कहा कि भाषाएं संवाद का माध्यम हैं, विरोध का नहीं. उन्होंने कहा कि सामान्य आस्तिक होने के नाते वे पूज्य शंकराचार्य जी के प्रति केवल श्रद्धा रखते हैं और किसी भी पक्ष द्वारा की गई भूल के लिए क्षमा प्रार्थी हैं.



