BORDER 2: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक ही नाम की गूंज है, जो है- ‘बॉर्डर 2’. फिल्म महज 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. इस बार बेशक सनी देओल का अंदाज बदल गया हो, पर वो उसी तरह दिखे जैसे पिछली फिल्म में थे. खूब सारा एक्शन और मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ वो बड़े-बड़े डायलॉग, जो लोग सुनना भी पसंद करते हैं. फिल्म को फिलहाल वर्ड ऑफ माउथ का पूरा-पूरा फायदा मिलता दिख रहा है. पर उनके अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने भी गजब का काम किया है. आज हम बात करेंगे उस किरदार की, जिसे बेशक लोगों ने फिल्म की कमजोरी समझा और कहा हो. पर फिल्म देख चुके लोग उन्हें ही सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत बता रहे हैं. साथ ही मेकर्स के लिए भी यह कैरेक्टर इंपॉर्टेंट रहा है. तभी इस फैसले के साथ फिल्म की एंडिंग हुई है, जानिए यहां किसकी बात हो रही है?
किसी भी फिल्म के लिए 2 चीजें बेहद अहम होती है, पहली-कहानी और दूसरा किरदार, जो बखूबी उसे निभा पाए. बॉर्डर 2 में अपने-अपने रोल को सभी एक्टर्स ने अच्छे से किया. बात सपोर्टिंग किरदारों की भी करेंगे, जिसमें हर कोई एकदम ऑन प्वाइंट था. हालांकि, रिलीज से पहले मेकर्स की कुछ चिता बढ़ गई थी, जब एक वीडियो के बाद वरुण धवन को लोगों ने खूब ट्रोल किया. उनकी एक स्माइल ने एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करा दिया. जिसपर उन्होंने जवाब भी दिया. पर फिल्म में कुछ और ही कहानी बयां हो रही है. जानिए क्या कुछ है?



