बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नए मेयर को लेकर अभी तक रजामंदी नहीं हो सकी है. अगले मेयर के लिए मुंबई में लॉबिंग भी तेज हो गई है. दावोस से लौटकर आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज मंगलवार को इस मसले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंत्रियों और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत कर सकते हैं. आज मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक भी है. माना जा रहा है कि बैठक के बाद अलग से फडणवीस और शिंदे की बैठक हो सकती है.
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि बीजेपी मुंबई में मेयर का पद छोड़ना नहीं चाहती जबकि शिवसेना भी मेयर पद चाह रही है. हालांकि मेयर पद नहीं मिलने की सूरत में एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के लिए डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का पद चाह रहे हैं.



