मशहूर रैपर बादशाह अपने लग्ज़री शौक के लिए जाने जाते हैं. उनके पास कई महंगी और लग्ज़री कारें, घड़ियां, यहां तक कि लिमिटेड एडिशन स्निकर्स और जैकेट्स भी हैं. एक हालिया इंटरव्यू में बादशाह ने अपने इस शौक के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने पिछले साल 12 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार खरीदने के बारे में भी बात की. उन्होंने खुलासा किया कि 12 करोड़ रुपये की महंगी कार उन्होंने बिना सोचे समझे खरीद ली थी.
बादशाह ने पिछले साल सितंबर में रोल्स-रॉयस कलिनन (Rolls-Royce Cullinan) सीरीज II लग्ज़री कार खरीदी थी. इस बारे में कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में उनसे सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कार खरीदने का फैसला मैंने जल्दबाज़ी में लिया था. जल्दी से फैसला कर लिया कि आज लेना है. बादशाह वाली फीलिंग है. ये एक अच्छी कार है. 10-15 मिनट रहा उसका हाई (कार लेने का नशा). और फिर ऐसा कि अब आगे क्या?”



