उत्तर प्रदेश के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा इन दिनों सुर्खियों में है. अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफे के पीछे UGC नियम और प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान को वजह बताया है. इस बीच, यूपी सरकार ने तत्काल प्रभाव से अलंकार को सस्पेंड कर दिया है. सरकार ने उनके कदम को अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए पूरे मामले की जांच बरेली मंडलायुक्त को सौंप दी है.
इस बीच, अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया. फिर प्रशासन ने कलेक्ट्रेट गेट खुलवाया, तब वो अंदर गए. उनका आरोप है कि डीएम के मोबाइल पर लखनऊ से आई एक कॉल के दौरान उनके बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं, जिनका वे जवाब चाहते हैं. सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है



