महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. पिछले 7 महीने में यह दूसरी बार है, जब देश के किसी बड़े नेता की मृत्यु विमान हादसे में हुई है. जून 2025 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन विमान हादसे में हो गया था. भारत के इतिहास में अब तक 7 बड़े नेताओं की मृत्यु प्लेन या हेलिकॉप्टर क्रैश में हो चुकी है. इनमें 3 (बलवंतराय मेहता, डोरजी खांडू और वाई राजशेखर रेड्डी) मुख्यमंत्री पद पर काबिज थे.
किन-किन नेताओं की हो चुकी है मौत?
बलवंतराय मेहता- 1963 से 1965 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे. 1965 के युद्ध के दौरान मेहता कच्छ के रण में निरीक्षण के लिए उड़ान भर रहे थे. इसी दौरान पाकिस्तान ने उनके विमान को मार गिराया. इस दुर्घटना में मेहता, मेहता की पत्नी, उनके तीन कर्मचारी, एक पत्रकार और दो चालक दल के सदस्यों की मृत्यु हो गई. मेहता पहले बड़े राजनेता थे, जिनकी मृत्यु विमान हादसे में हुई.



