Arijit Singh Songs: ‘बेखयाली में भी तेरा ही खयाल आए, क्यों बिछड़ना है जरूरी ये सवाल आए…’ इन दिनों अरिजीत सिंह के तमाम चाहने वाले उनके इस तरह के तमाम हार्ट ब्रोकेन गानों को गुनगुना रहे होंगे, क्योंकि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. उन्होंने अब से फिल्मों के लिए गाने न गाने का फैसला किया है. लेकिन अपने 15 सालों के करियर में अरिजीत ने जिस तरह के गाने हिंदी सिनेमा को दिए हैं, अगर आप उनपर नजर डालें तो पता चलता है कि अरिजीत ने A से Z तक, लगभग हर अक्षर से गाने बनाए हैं.
A से Z तक, अरिजीत सिंह ने अंग्रेजी के इन अक्षरों से अपना एक वर्जन तैयार किया है. इंग्लिश अल्फाबेट में टोटल 26 लेटर होते हैं. वहीं खास बात ये है कि अरिजीत की लाइब्रेरी में 25 लेटर्स से गाने तैयार हैं. कई लेटर तो ऐसे भी हैं, जिनसे अरिजीत के पास एक से ज्यादा गाने हैं. तो चलिए उन गानों पर नजर डालते हैं.



