Dhurandhar 2 Teaser Release Date: बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने 2025 में जबरदस्त सफलता हासिल की, तो इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, इसके टीजर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीच में खबर थी कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर फिल्म बॉर्डर के साथ ही रिलीज होगा, जिसको लेकर लोगों में एक्साइटमेंट थी, पर ऐसा हुआ नहीं. लेकिन, अब फिल्म के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है.
आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 में कमाई के मामले में कई फिल्मों को पछाड़ गई. फिल्म की रिलीज को इतना वक्त बीतने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. इसके साथ ही लोगों को फिल्म के दूसरे पार्ट का भी इंतजार है. ‘धुरंधर 2’ का टीजर जैसे ही रिलीज होगा, वैसे ही सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर एक्शन प्रेमियों का उत्साह दोगुना हो जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार ये टीजर 31 जनवरी, 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है, जिससे फैंस को अगले भाग की झलक सबसे पहले मिलेगी.



