राजस्थान के जोधपुर में अपनी सुरीली आवाज और कथा वाचन से हजारों लोगों के दिलों पर राज करने वाली 25 वर्षीय साध्वी प्रेम बाईसा की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. बुधवार, 28 जनवरी को हुई इस मौत ने श्रद्धा और भक्ति के गलियारों में सनसनी फैला दी है. प्राथमिक तौर पर इसे एक ‘गलत इंजेक्शन’ का नतीजा बताया जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस तफ्तीश आगे बढ़ रही है, मामला पिता-पुत्री के रिश्तों और एक पुराने विवादित वीडियो की ओर मुड़ता दिख रहा है.
बताया जा रहा है कि साध्वी प्रेम बाईसा पिछले दो दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं. जानकारी के अनुसार, साधना कुटीर आश्रम में ही एक कंपाउंडर को बुलाया गया था. आरोप है कि उस कंपाउंडर ने साध्वी को ‘डेक्सोना’ (DEXONA) का इंजेक्शन लगाया. इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद साध्वी की हालत बिगड़ने लगी और वह बेसुध हो गईं.



