अजित पवार का प्लेन एक्सीडेंट में निधन हो जाने के बाद पूरा पवार परिवार भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आता दिखाई दे रहा है. अंत्येष्टि में पावर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहकर एक दूसरे को ढांढस बंधाते दिख रहे थे. वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुट की नजर अब पवार परिवार के सीनियर नेता शरद पवार के मार्गदर्शन पर नजर टिक गई हैं. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या फैसला लिया जाता है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो गुटों के विलय को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं. इसी बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद अब पार्टी के भविष्य और आगे की दिशा को लेकर दोनों गुट क्या निर्णय लेते हैं, इस पर जल्द ही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.



