भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज बुधवार को लोकसभा में कहा कि दोनों देशों के बीच डील को लेकर बातचीत के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहे. भारतीय पक्ष डील करने के दौरान अपने अहम क्षेत्रों खासकर कृषि और किसानों के हितों की रक्षा करने में सफल रहा.
इससे पहले सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लेकिन जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों की ओर से हंगामा किया जाता रहा.



