Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Film Controversy: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसकोर पंडत मौजूदा समय में विवादों में घिर गई है. OTT प्लेटफॉर्म्स पर विवादित कंटेंट के खिलाफ सख्ती बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर लखनऊ पुलिस ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म घूसखोर पंडत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. यह कार्रवाई कमिश्नरेट लखनऊ के थाना हजरतगंज में की गई है. फिल्म के शीर्षक और कथित सामग्री को लेकर ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी बवाल मचा हुआ है.
आरोप है कि मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का टाइटल विशेष रूप से ब्राह्मण समुदाय को लेकर है और अपमानजनक लगता है. जिसमें ‘पंडत’ पंडित शब्द को भ्रष्टाचार से जोड़कर एक पूरे वर्ग की छवि खराब करने की कोशिश की गई है. सोशल मीडिया पर टीजर और पोस्टर वायरल होने के बाद से देशभर में फिल्म के टाइटल का विरोध देखने को मिल रहा है और बायकॉट की मांग कर रहे हैं.


