दुनिया के 250 टॉप हॉस्पिटल की लिस्ट जारी हुई है. ब्रांड फाइनेंस 2026 ग्लोबल टॉप 250 हॉस्पिटल की और से जारी की गई यह रिपोर्ट बताती है कि देश का सबसे बड़ा अस्पताल एम्स दुनिया की रैंकिंग में छठे पायदान पर है. यदि केयर स्कोर की बात करें तो टॉप रैंक और एम्स में महज 1.1 का डिफरेंस है.
2026 की टेबल में इस साल के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स के लिए शीर्ष 25 प्लेसमेंट दिखाए गए हैं. 2026 का शीर्ष स्थान जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन को जाता है, इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर का स्थान है.



