भारत की इनकम टैक्स व्यवस्था अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है. सरकार 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू करने की तैयारी में है. इसके साथ ही करीब छह दशक पुराना इनकम टैक्स एक्ट, 1961 खत्म हो जाएगा. इस बड़े बदलाव को जमीन पर उतारने के लिए सरकार ने इनकम टैक्स रूल्स 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जिसमें ITR-1 से लेकर ITR-7 तक सभी रिटर्न फॉर्म के नए नियम शामिल हैं. आइए आपको उन सारे नियमों के बारे में बताते हैं, जिन्हें ड्राफ्ट में शामिल किया गया है.
इन ड्राफ्ट नियमों को आम लोगों, टैक्सपेयर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रोफेशनल्स की राय के लिए पब्लिक डोमेन में रखा गया है. 22 फरवरी 2026 तक सुझाव मांगे गए हैं, जिसके बाद इन्हें फाइनल किया जाएगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नया सिस्टम आने के बाद आम आदमी के लिए टैक्स रिटर्न भरना कितना बदलेगा और कौन-सा ITR किसके लिए होगा.



