BCCI Central Contract 2025-26: अक्षर पटेल को ग्रेड-B से ग्रेड-C में डिमोशन, सोशल मीडिया पर बवाल

BCCI Central Contract 2025-26: अक्षर पटेल को ग्रेड-B से ग्रेड-C में डिमोशन, सोशल मीडिया पर बवाल

BCCI ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया. इसमें स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम भी शामिल है. लेकिन अक्षर पटेल को इस बार डिमोशन का सामना करना पड़ा है. जिसके चलते सोशल मीडिया पर जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, अक्षर पटेल तीनों फॉर्मेट के प्लेयर हैं और टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं. इसके अलावा वो इस समय टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक भी हैं. ऐसे में बीसीसीआई का ये फैसला फैंस को रास नहीं आ रहा है.

अक्षर पटेल को सबसे नीचे के ग्रेड में क्यों मिली जगह?

अक्षर पटेल का नाम पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड बी में था. लेकिन, नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के अंदर उन्हें डिमोट कर ग्रेड सी में डाल दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि अक्षर पटेल के ग्रेड बी से ग्रेड सी में आने की वजह 2024-25 सेशन में उनका एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलना हो सकता है. इसके अलावा वो वनडे और T20 भी कम खेले, जिसके चलते उनका ग्रेड बदला गया.

अक्षर पटेल के डिमोशन पर तनी भौंहें

अक्षर पटेल के ग्रेड को कम किए जाने से हालांकि उनके फैंस और कुछ क्रिकेट पंडितों की भौंहें तनी हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस पर सवाल उठाते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- अक्षर पटेल को और क्या करना होगा, जिससे उन्हें वो सब मिले, जिसके वो हकदार हैं.आकाश चोपड़ा की ही तरह सवाल एक क्रिकेट फैन ने भी उठाए हैं. उसने लिखा कि अक्षर पटेल जैसे यूटिलिटी प्लेयर को डिमोट करना समझ से परे है.

 

 

अक्षर पटेल 12 साल से टीम इंडिया का हिस्सा

अक्षर पटेल को इंटरनेशनल डेब्यू किए 12 साल हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 15 टेस्ट, 71 वनडे और 88 T20I मुकाबले खेले हैं. इन सारे फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 2200 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 200 से ऊपर विकेट भी लिए हैं.