बजट सेशन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कई बार पूर्व सेना प्रमुख जनरल मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर कई बार अपनी बात रखने की कोशिश की. ऐसे में पिछले काफी समय से इस किताब को लेकर चर्चा बनी हुई है. इस किताब के रिलीज न होने से पहले ही प्री-प्रिंट कॉपी लीक करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसको लेकर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने सफाई दी है.
PRHI ने कहा कि उसके पास पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के पब्लिशिंग के एक्सक्लूसिव अधिकार हैं और साफ किया कि यह किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है. एक बयान में पब्लिशिंग हाउस ने साफ किया कि किताब की कोई भी कॉपी, चाहे प्रिंट या डिजिटल रूप में जनता के लिए जारी नहीं की गई है.
किसी भी वर्जन में बेचा गया तो कॉपीराइट का उल्लंघन होगा



