आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से जारी समन के खिलाफ अपनी याचिका वापस ले ली है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने आज गुरुवार को आम अरविंद केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें जारी समन को चुनौती देने वाली अपनी याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश सीनियर वकील ने कोर्ट से कहा कि वह इस केस को आगे नहीं बढ़ाना चाहते क्योंकि समन के बाद जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने के कारण उनके खिलाफ क्रिमिनल केस में उन्हें पहले ही बरी कर दिया गया था. हालांकि ED की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि जांच एजेंसी ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेगी.
‘मैं याचिका पर जोर नहीं दूंगा’



