महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन 28 जनवरी को हो गया था. उनके निधन के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. अब इस बीच एनसीपी नेता प्रमोद हिंदूराव ने अजित पवार की मौत पर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अजित दादा सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले थे, लेकिन मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण फाइल पर साइन के इंतजार में उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था.
उन्होंने बताया कि फाइल में देरी के कारण ही अजित पवार ने निजी विमान बुक किया था. इसके बाद ही वे दुखद हादसे का शिकार हो गए. इस खुलासे ने अजित पवार की मौत को लेकर राजनीतिक गलियारों में नए सवाल खड़े कर दिए हैं.



