उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब उद्योग को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. बुधवार को कैबिनेट ने नई आबकारी नीति और आबकारी निर्यात नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत घरेलू बाजार में देशी शराब के दाम बढ़ेंगे, जबकि विदेशी बाजार में यूपी की शराब को बढ़ावा देने की तैयारी की गई है. इस नीति से राज्य के राजस्व में भारी वृद्धि की उम्मीद है, साथ ही किसानों और उद्योग को फायदा पहुंचेगा.
नई नीति के अनुसार 1 अप्रैल से 36 प्रतिशत अल्कोहल वाली देशी शराब की ड्यूटी 165 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 173 रुपये कर दी गई है. इससे बोतल के दाम में औसतन 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, अन्य श्रेणियों की शराब के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.


